Homeजबलपुरशराब पीकर दे दी मुंबई में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की...

शराब पीकर दे दी मुंबई में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी.. पहुंचा सलाखों के पीछे

जबलपुर। महाराष्ट्र पुलिस को धमकी मुंबई के विभिन्न ने स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी युवक को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने शराब के नशे में 6 जनवरी को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन लगाकर मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट का फेक कॉल किया था। फिर क्या था मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस हरकत में आ गई। जबलपुर पुलिस के मुताबिक युवक ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है।
जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाले एक आरोपी जितेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जितेश ठाकुर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में रहता है। 6 तारीख को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में जितेश ठाकुर ने एक कॉल लगाया गया और आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की फर्जी सूचना उसके द्वारा दी गई। इसके बाद उसका कॉल ट्रेस हुआ तो जबलपुर का नंबर निकलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट पर आई और आरोपी युवक को उसके घर गंगानगर से गिरफ्तार किया है।
सीएम हेल्पलाइन और डायल हंड्रेड को कई बार किया फोन
गोरखपुर सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल हंड्रेड को फोन लगाकर परेशान कर चुका है। शराब पीने के बाद युवक सीएम हेल्पलाइन और हंड्रेड डायल को फेक कॉल करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments