आजादी का महापर्व.. हर घर लहराओ तिरंगा प्यारा..!

जबलपुर। इस बार आजादी का पर्व यानि कि 15 अगस्त पूरे देश के लिए खास होगा। वैसे तो यह पर्व हमारे अमर शहीदों, क्रांतिकारियों को याद करने का रहता ही है। लेकिन अब तक सिर्फ सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों में ही तिरंगा फहराया जाता था और आम लोग उसे सैल्यूट करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हर घर तिरंगा फहरेगा और कोई उसे सैल्यूट कर सकेगा। कुछ नियम और शिथिल किए गए हैं। यह सब आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। केंद्र सरकार इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चला रही है।
इन नियमों का करना होगा पालन
केंद्र सरकार ने तिरंगा फहराने के कई नियमों में बदलाव किया है। अब किसी भी समय लोग अपने घर में तिरंगा फहरा सकते हैं। केंद्र सरकार ने नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं जिनमें आप अपने घर में दिन या रात कभी भी तिरंगा फहरा सकेंगे। अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
पहले ये थे नियम
पहले राष्ट्रीय पर्वों पर संस्थानों को ही तिरंगा फहराने का अधिकार था। साथ ही शाम ढलते ही झंडा उतारना पड़ता था। झंडे उतारने के भी अपने नियम थे। इन्हीं नियमों का पालन करना जरूरी होता था।
4 रथ किए रवाना
कलेक्टर इलैया राजा टी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर 4 रथ हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किए। ये रथ 4 विधानसभाओं में घूमेंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का अभियान चलेगा। हर घर में लगे तिरंगा इसलिए प्रचार किया जा रहा है। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हो रहे हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share