मदन महल पहाड़ी को हरा-भरा बनाने मानसूनी सीजन में 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

जबलपुर। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद करीब 20 एकड़ क्षेत्र को हरे-भरे क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी से यहां स्थानीय प्रजाति के फलदार पौधों के साथ ही ग्राफ्टेड सीतफल एवं आंवला के पौधे भी लगाये जा रहे हैं। कुल 20 हजार फलदार पौधे मदनमहल की बदनपुर, सूपाताल एवं देवताल पहाड़ी पर लगाये जाएंगे। इनमें से अभी तक करीब 5 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने सोमवार सुबह मदन महल पहाड़ी पहुँचकर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर किये जा रहे पौधारोपण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने तय कार्ययोजना के मुताबिक पौधारोपण का कार्य समय पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये हैं।
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा ने पहाड़ी पर इस मानसूनी सीजन में अभी तक हुए पौधारोपण के कार्य का अवलोकन भी किया। साथ ही उस क्षेत्र का निरीक्षण भी किया जहां पौधारोपण की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत बताई। साथ ही उच्च गुणवत्ता के पौधे ही रोपने के निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव एवं सहायक यंत्री कविश मिश्रा मौजूद थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share