Homeमध्यप्रदेशकंधे पर दिव्यांग बेटे को बैठाकर कलेक्ट्रेट आए पिता को मिला सहारा

कंधे पर दिव्यांग बेटे को बैठाकर कलेक्ट्रेट आए पिता को मिला सहारा

जबलपुर। जबलपुर के कलेक्टर कार्यालय में उस वक्त एक अजीब नजारा देखने को मिला, जब एक पिता अपने दिव्यांग पुत्र को कंधे पर बिठा कर घूम रहा था। कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई में रहने वाले नौवीं कक्षा के छात्र सुकरण सिंह को 5 किलोमीटर दूर अपने स्कूल में पढऩे के लिए जाना पड़ता है। दिव्यांग होने की वजह से उसे स्कूल पहुंचने में काफी कष्ट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उसके पिता लखपति सिंग उसे कंधे पर बिठाकर स्कूल छोड़ कर आते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए लखपति सिंह अपने दिव्यांग बेटे को कंधे पर उठाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी परिसर में ही निरीक्षण कर रहे थे जैसे ही उनकी नजर कंधे पर अपने पुत्र को लेकर भटक रहे लखपत सिंह पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसे अपने पास बुलाया और जमीन पर बैठ गए, इसके बाद उन्होंने दिव्यांग छात्र की पूरी समस्या सुनी। जमीन पर बैठे ही उन्होंने तुरंत अधीनस्थ अधिकारियों को एक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने और आदिवासी हॉस्टल में दिव्यांग छात्र का एडमिशन कराने का आदेश दिया,इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह काम तुरंत कर उन्हें सूचित किया जाए।
दिव्यांग सुकरण और उसके पिता लखपति सिंग ने सोचा भी नहीं था कि उनकी समस्या का इतनी जल्दी हल हो जाएगा, लेकिन अपनी सुपरिचित कार्यशैली में कलेक्टर जबलपुर इलैयाराजा टी ने चंद पलों में ही इनकी समस्या का हल कर दिया और एक संदेश दिया कि अगर आप प्रशासनिक सेवा में आए हैं तो जनता की समस्या का तत्काल ही निराकरण करें यही आपका पहला कर्तव्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments