Homeजबलपुर2014 के बाद हुए युगांतकारी परिवर्तन, धारा 370 हटी, तीन तलाक की...

2014 के बाद हुए युगांतकारी परिवर्तन, धारा 370 हटी, तीन तलाक की कुप्रथा खत्म हुई, राम मंदिर भी बन रहा

अजय विश्नोई भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का समापन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मिकी और मप्र कार्यसमिति सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा मिश्रा रहे मौजूद

जबलपुर। देश में 2014 के चुनाव के बाद कई युगान्तकारी परिणाम देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम फहर गया। तीन तलाक की कुप्रथा हटी, धारा 370 इतिहास बन गई तो सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर भी बनन रहा है। यह बाद वरिष्ठ नेता विधायक व पूर्व अजय विश्नोई ने भाजपा जबलपुर महानगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के अवसर पर न्यू भेड़ाघाट स्थित वृन्दावन गोपाला रिसोर्ट में कही। समापन सत्र में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, एसके मुद्दीन, मप्र कार्यसमिति के सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा व अरविन्द पाठक उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय विश्नोई ने 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद देश ने बहुत सारी घटनाएं देखीं। 1951 से 1966 के बीच प्रथम पंचवर्षीय योजना से लेकर लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु, 1967 से 1984 के बीच आपातकाल और खालिस्तान आंदोलन। 1984 से 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति, राममंदिर आंदोलन, मंडल कमीशन, 2004 से 2014 के बीच क्रोनी कैपेटिज्म पर आधारित कम्युनिस्ट समर्थित मनमोहन सिंह की सरकार भी जनता ने देखी। बेलगाम भ्रष्टाचार और 1951 से 2004 तक सेकुलरिज्म व सोशलिज्म के नारे बुलंदी पर थे और मजहबी तु्रष्टीकरण व राजनैतिक कदाचार प्रभावी रहा। जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की संसद में भारतमाता की जय का नारा गूंजा। 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व निर्णय हुए। चाहे धारा 370 की समाप्ति हो, तीन तलाक की कुप्रथा खत्म करना हो या राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ होना हो। ये युगांतकारी परिवर्तन भाजपा के शासनकाल में ही हुए हैं।
पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन भारत का बढ़ता सुरक्षा सामथ्र्य विषय पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गोंटिया व प्रदेश सरकार की उपलब्धिया व कल्याणकारी योजनाएं विषय पर पूर्व सांसद नीता पटैरिया ने संबोधित किया। सत्रों की अध्यक्षता श्रीराम शुक्ला, अशोक रजक, सुनील जैन ने की। समापन सत्र में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा वर्ग व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में संगठन मंत्री सुहास भगत समेत पं. राममूर्ति मिश्रा व अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments