दिग्विजय के फर्जी ट्वीट मामले की गूंज दूर तलक जाएगी.. भाजपा भी यही चाह रही

दिग्विजय के फर्जी ट्वीट मामले की गूंज दूर तलक जाएगी.. भाजपा भी यही चाह रही
भोपाल। खरगोन में दंगों के बाद भाजपा फ्रंट फुट पर है। कहां कांग्रेस को बीजेपी को सवालों के घेरे में कसना था, लेकिन वह खुद सवाल बनकर रह गई। दिग्विजय सिंह के फर्जी ट्वीट ने कांग्रेस के अरमानों पर मानो पानी फेर दिया है। दरअसल उन्होंने खरगोन का फोटो बताकर लिखा था कि एक धर्म स्थल पर कुछ हिंदूवादी संगठन धर्मध्वज लहरा रहे हैं। फिर क्या था भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तक हमलावर हो गए। सबके निशाने पर दिग्विजय सिंह ही थे। वीडी शर्मा ने तो यहां तक मांग कर डाली कि दिग्विजय को जेल भेज देना चाहिए। बहरहाल दिग्विजय पर मामले भी दर्ज हुए लेकिन दिग्विजय तो दिग्विजय हैं, वे कहां मानने वाले हैं। उन्होंने मीडिया में ऐलान कर दिया कि सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलने से अगर मेरे खिलाफ एक नहीं, एक लाख भी एफआई दर्ज हो जाएं तो मुझे अफसोस नहीं है। जो मेरा ट्वीट था उसमें भी मैंने प्रश्न ही पूछा था, वो तस्वीर खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
अब अनुसूचित जाति की दुहाई
बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर हुए कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय को घेरने के लिए यह कह दिया कि खरगोन में हुए दंगों में दंगाइयों ने अनुसूचित जाति के लोगों के घर जला दिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए? दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है वह झूठे पोस्ट कर रहे हैं। वह प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अरे झूठों, कुछ तो शर्म करो। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के भाइयों बहनों मैं आपसे शांति और सद्भाव बनाने की अपील करता हूं। अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई चिंतित ना रहे। लेकिन किसी ने दंगा फैलाया तो मामा छोड़ेगा नहीं। दंगाइयों के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के फर्जी ट्वीट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय पर जिस तरह उनकी ही पार्टी के विधायक ने सवाल उठाएं हैं, उस पर यही कहा जा सकता है कि उनकी वफा का चर्चा ही ऐसा कि खुद अपनी वफा से शर्मा रहे हैं। वहीं वीडी शर्मा ने पलटवार किया कि दिग्विजय सिंह जेल जाएंगे। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत गलत फोटो ट्वीट की। सोनिया गांधी ने माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दिग्विजय को दी है। खाकी पर गोली और राम भक्तों पर पथराव बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share