पीएम मोदी की इच्छाशक्ति से ही देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ा : राकेश सिंह

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा न सिर्फ देश ने बल्कि दुनिया के शक्तिशाली देशों ने भी माना है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि एक सक्षम नेतृत्व हमारे पास है। प्रधानमंत्री ने अपने राजनैतिक और सामाजिक जीवन में गरीब उत्थान के लिए कार्य किया है। इसीलिए उनके जन्मदिवस पर पार्टी ने विभिन्न सेवा कार्य करते हुए पीडि़त मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम तय किये हैं। यह बात जबलपुर सांसद व लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वैक्सीनेशन केंद्र के निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ा है। साथ ही कोरोना जैसी महामारी के बाद देश की बड़ी आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज और उसके बाद 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वैक्सिनेशन के साथ ही बूस्टर डोज लगाने का कार्य पूरे देश में चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन होना सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस बात को पूरी दुनिया ने माना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महामंत्री पंकज दुबे, रोहित जैन, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, संजय यादव, राजीव राठौर, पार्षद कविता रैकवार, राकेश अग्रवाल, रिजवान अंसारी, जरताज अहमद, राहुल रजक, राज भटनागर, रौनक अग्रवाल, लेखराज सोनकर, आशु रजक, सुधा तिवारी, दिव्या बाजपेई, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवँ कृतित्व पर प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उनके व्यक्तित्व एवँ कृतित्व पर प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को संंभागीय कार्यालय रानीताल में साँसद राकेश सिंह के करक़मलो से हुआ। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share