Homeमध्यप्रदेशयोग कार्यशाला में पहुंचे कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाए.. फिर ऐसे...

योग कार्यशाला में पहुंचे कलेक्टर खुद को रोक नहीं पाए.. फिर ऐसे करतब दिखाए कि सब चौंक गए..!

खंडवा। इन दिनों सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहे है. इस वीडियो ने एक शख्स योगा करते हुए रोप क्लिंबिंग करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं इनका शीर्षासन सबको चौंका भी रहा है। इतना ही नहीं यह शख्स किसी माहिर जिम ट्रेनर की तरह अपने हाथों के बल अपने शरीर का संतुलन बनाते भी दिख रहे हैं। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। आखिर कौन हैं यह शख्स जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। रस्सी के सहारे करतब दिखाते यह शख्स कोई और नहीं बल्कि खंडवा जिले के कलेक्टर अनय द्विवेदी हैं। दरअसल एक योग कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अनय द्विवेदी भी अपने आपको करतब दिखने से रोक नहीं पाए। उन्होंने रस्सी के सहारे ऊपर तक चढक़र करतब दिखाया, तो वहीं शीर्षासन करके भी उन्होंने अपनी फिटनेस को साबित किया। इतना ही नहीं वह अपने दोनों भुजाओं पर सीधा भी लेट गए। उनके इस करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सख्त कलेक्टर माने जाने वाले खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी का यह वीडियो वायरल होने से यह तो पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग हैं।

खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की इस फिटनेस के पीछे का राज है योग साधना। खंडवा कलेक्टर रोजाना अपनी फिटनेस के लिए अपने बंगले पर भी योग करते हैं। जब वे योग और अन्य वर्कआउट करते हैं तो किसी प्रोफेसोनल ट्रेनर जैसा लगता है। खंडवा कलेक्टर कहते हैं कि ड्यूटी के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी समय निकालना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं और दोगुनी ताकत से अपने काम को अंजाम दे सकते हैं। कलेक्टर द्विवेदी ने कहा कि व्यक्ति की उम्र या उसका पद कोई भी हो, लेकिन उसे अपने शरीर को व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रखना चाहिए।
सरकार भी बेहतर सेहत के लिए फिट इंडिया जैसे प्रोग्राम चलाकर लोगों को योग और व्यायाम के लिए प्रेरित कर रही है। खंडवा कलेक्टर के वायरल वीडियो अन्य अफसरों के लिए प्रेरणा साबित हो सकते हैं। अब देखना होगा कि उनके अधीनस्थ अफसर कलेक्टर के वीडियो से कितना फायदा उठा पाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments