2022 में ही शुरू हुई 2023 की लड़ाई.. कमलनाथ रिटन्र्स पर नरोत्तम और वीडी शर्मा का तंज

नरोत्तम मिश्रा का तंज, पहले बताएं किसे गोली मार रहे हैं कमलनाथ.. वीडी बोले- राजनीति में गनों की क्या जरूरत
भोपाल। कमलनाथ रिटन्र्स 2023 में.. हीरो-कमलनाथ, डायरेक्टर-कांग्रेस और विलेन-पूरी सरकार। कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है वीडियो। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अत्याधुनिक गन के साथ केजीएफ-2 के प्रोमो में कमलनाथ नजर आ रहे हैं। गन चलती है और सभी समस्याएं.. जंगलराज खत्म होता नजर आता है। फिर आखिर में लिखा होता है कमलनाथ रिटन्र्स 2023..। यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो तरह-तरह के कमेंट्स आना भी शुरू हो गए। कुछ लोगों ने तंज कसा तो कुछ ने तारीफ की। इस पर भाजपा भी कहां चूकने वाली थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल से तंज कसा, तो जबलपुर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पूछ डाला कि राजनीति में भला गनों की क्या जरूरत है।
यह बोले नरोत्तम मिश्रा
सोशल मीडिया पर वायरल कमलनाथ के वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा-पहले तो कमलनाथ यह बताएं कि वे किस-किस को गोली मार रहे हैं। ऐसे मारधाड़ वाले वीडियो क्यों जारी करवाते हैं। कभी सेवा कार्य करते हुए नहीं दिखे कमलनाथ। वैसे तो सेवा करते नहीं हैं.. वीडियो के माध्यम से ही दिखा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बैठक बुला सकती है। कभी पीडि़त परिवार के साथ उनके दुख सुख में शामिल नहीं होती फील्ड में जाएं वहां का हाल जानें। हिंदू संत के फंडिंग को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पूछने वाले क्या कभी जाकिर नाइक की फंडिंग की बात करते हैं क्या सिर्फ हिंदू संतों को टारगेट किया जाता है। चाइनीज मंजे पर भी प्रतिबंध लगाने और कार्रवाई करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने आफलाइन परीक्षा कराने की व्यवस्था करने की बात भी कही।
वीडी शर्मा ने कहा-ये गांधी और सुभाषचंद्र का देश है
जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव को कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से अवरुद्ध किया है और कांग्रेस ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। रजा मुराद को हटाने का उन्होंने समर्थन किया और कहा कि रजामुराद ने भोपाल के लिए कुछ नही किया। कमलनाथ के गन वाला वीडियो जारी करने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश के अंदर राजनीति में क्या गनों की जरूरत है। क्या भारत का समाज ऐसा है। ये गांधी और सुभाषचंद्र का देश है। प्रेम और भाव के साथ आइए, समाज में पहुंच कर जनता से मिलिए।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share