Homeमध्यप्रदेशएफआईआर दर्ज होने पर कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ा, किया प्रदर्शन

एफआईआर दर्ज होने पर कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ा, किया प्रदर्शन

जबलपुर। नगर निगम के कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर और नगर निगम प्रशासन की मनमानी के खिलाफ अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर थे। जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज की गई, उसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ गया। नगर निगम कर्मचारी संघ ने एफ आई आर के विरोध में प्रदेश बंद का आवाहन भी किया। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस प्रकार से नगर निगम के कर्मचारियों और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज की गई है वह झूठी है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार से तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी किसी कर्मचारी को नहीं दी गई है। कर्मचारियों पर दबाव बनाते हुए उनसे एफआईआर प्रशासन के द्वारा लिखवाई गई है। अगर 24 घंटे के अंदर एफआईआर वापस नहीं ली जाती तो कर्मचारी संगठन प्रदेश स्तर पर बंद करेगा और नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा दी जा रही शहर को सुविधाओं को भी बंद किया जाएगा।
हड़ताली कर्मचारियों ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज , पार्षद कमलेश अग्रवाल के साथ चर्चा की और आश्वासन के बाद कर्मचारी नेताओं ने अपना आन्दोलन समाप्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments