Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसी हृदय विदारक घटना अभी तक नहीं...

मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसी हृदय विदारक घटना अभी तक नहीं हुई- दिग्विजय सिंह

भोपाल। आरिफ अकील फैंस क्लब के तत्वाधान भोपाल गेट पर कमला नेहरू अस्पताल में आगजनी के दौरान मृत हुए बच्चों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उत्तर विधानसभा के वरिष्ठ और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैंडल जलाकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बच्चों की मौत की तुलना भोपाल गैस कांड से कर दी। उन्होंने कहा कि अभी तक मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसी हृदय विदारक घटना अभी नहीं हुई है।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसी हृदय विदारक घटना मेरी जानकारी में अभी तक नहीं हुई है। हां, भोपाल गैस कांड में इस तरह की स्थिति निर्मित हुई थी। किस प्रकार से छोटे-छोटे नवजात बच्चों की मृत्यु हुई है। नेशनल डिजास्टर द्वारा राज्यों को फायर सेफ्टी एक्ट लाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन आज तक 2012 से लेकर मध्य प्रदेश में फायर सेफ्टी एक्ट नहीं है। कमला नेहरू में घटना होने के बाद जब हम लोगों ने और जनता ने दबाव बनाया, तब अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की लेकिन आज भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितने बच्चों की मौत हुई है। कई ऐसी घटनाएं हुई है जहां सरकार कहती है कि हम जांच करा रहे हैं लेकिन जांच का नतीजा क्या हुआ आज तक पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं दोषियों पर न सिर्फ कार्रवाई हो बल्कि उन पर क्रिमिनल एक्ट के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री की जवाबदारी है, मंत्री की जवाबदारी है कि आपने फायर सेफ्टी एक्ट यहां लागू क्यों नहीं किया। दुनिया भर के कानून आप बनाते हो, तो जनता के हित में कानून क्यों लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पर बिल्डर लॉबी का दबाव था क्योंकि बिल्डर लॉबी के दबाव में उन्होंने फायर सेफ्टी एक्ट को लागू नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments