Homeजबलपुरबरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने खुद को गोली मारी,...

बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने खुद को गोली मारी, मौत

जबलपुर। जबलपुर में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब यह जानकारी आग की तरह फैली कि बरगी विधायक के छोटे पुत्र विभव उर्फ विभु को गोली लग गयी और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे है।
एएसपी शहर रोहित काशवानी ने बताया कि विधायक संजय याादव के छोटे पुत्र विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरुम के समीप चेन्जिंग रुम में खुद को सिर पर गोली मार ली। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। श्री काशवानी ने बताया कि यह घटना क्यों घटी, पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी इकत्रित कर रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच गए है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल एवं घर के समीप भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोग इस बात पर आवाक थे कि ऐसा क्या हुआ कि यह गोली चल गयी। घटना के बाद घर में कौन-कौन था, यह भी पुलिस पता कर रही है।

सुसाइड नोट लिखा
विभु ने सुसाइड नोट में माता-पिता की तारीफ की है। वह घर में अकेला था। नौकरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। मां ट्रेन से करेली जा रही थी।

अस्प्ताल के बाहर पहुँचे कांग्रेस नेता..
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित पूर्व मंत्री तरुण भनोट और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अस्पताल के बाहर पहुंच गए। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात की गई है। घटना की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभोर यादव कांग्रेस विधायक संजय यादव का छोटा बेटा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments