Homeताजा ख़बरप्रदेश कार्यसमिति की बैठक वीडी शर्मा का बयान कांग्रेस हमारे नाराज साथियों...

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वीडी शर्मा का बयान कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश कर रही है

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है जिसे लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरम गई है इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हमारे नाराज साथियों की तलाश है वह हमारे अंदर नाराजगी तलाश कर रही है अब हमारे ऊपर है कि हम कांग्रेस को मौका देते है या नहीं। वहीं, भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को भी बूथ पर दिखना होगा, तभी कार्यकर्ता जुटेंगे। वह खुद ही चले आएंगे।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भोपाल से शुरू हुई। इस बार इस बैठक को विस्तारित किया गया है इस बैठक में एक हजार से भी ज्यादा पदाधिकारी, नेता, प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अध्यक्षता का उद्बोधन किया उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश के 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर इतिहास बनाना है।

हमारे कार्यकर्ता जैसी ताकत किसी और संगठन के पास नहीं है। अब कांग्रेस का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाने का समय है। हमारे कार्यकर्ता ही कांग्रेस के कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुचाएगे दिग्विजय सिंह पर उन्हीं की सरकार के मंत्री उमंग सिंगार ने आरोप लगाए थे। आज के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और तत्कालीन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

वहीं,भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पदाधिकारियों को बूथ पर रहकर दिखाना होगा। वह रहेंगे तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद बूथ पर सक्रिय हो जाएंगे। बूथ जीत गए मतलब चुनाव जीत गए। इस बार चुनाव में कहने से ज्यादा करना जरूरी है। विधानसभा के बूथ पर सबको दिखना ही है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments