Wednesday, June 7, 2023
HomeMadhya Pradeshरानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर...

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है। संयुक्त कर्मचारी संघ के आवाहन पर सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन देने, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने और अन्य भत्तों का तुरंत भुगतान करने जैसी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारी लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे थे। 

उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना देने की वजह से अब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।  विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों को यह सुविधाएं दी जा रही है। 

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अपने हक के लिए लड़ाई लड़ना पड़ रही है।  कर्मचारियों ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो तीन जून से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में सामूहिक रुप से तालाबंदी कर दी जाएगी जिससे विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह का काम नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments