Homeमध्यप्रदेशप्रदेश भाजपा ने सुनी प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, 15 अगस्त को...

प्रदेश भाजपा ने सुनी प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता

भोपाल। रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। इस वर्ष का 15 अगस्त देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि इस दिन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज उन क्रांतिकारियों को याद किया जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। आजादी के अमृत महोत्सव को हम 15 अगस्त के दिन उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। इस वर्ष अनेकों रेलवे स्टेशनों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे गये हैं। क्रांतिकारियों के नाम पर अनेक अभियान चलाये गये हैं उनका भी उल्लेख किया गया।
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश के प्रत्येक घर में तिरंगा लेकर राष्ट्रीयता के भाव को जागरण करेंगे। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यह अभियान चलेगा, देश के गृहमंत्री अमित शाह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान के लिए सभी को विशेष तौर पर निर्देशित किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments