कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने सर्वोच्च संवैधानिक पद और महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई: वीडी शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपति का अपमान करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमलावर है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कुशाभाऊ कन्वेंसिंग सेंटर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरने को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे और कांग्रेस नेता अधीर रंजन की सदस्यता समाप्त किए जाने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के लिए अत्यंत अमर्यादित, आपत्तिजनक और संवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर न सिर्फ महिलाओं की गरिमा और आत्म सम्मान को ठेस पहुंचायी है बल्कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का भी अपमान किया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन की टिप्पणी कांग्रेस के मूल चरित्र और संपूर्ण जनजातीय समाज के प्रति कांग्रेस की सोच को उजागर करती है। इस कृत्य के लिए लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए और सदन की सदस्यता भी बर्खास्त करना चाहिए। देश की 130 करोड़ जनता अधीर रंजन चौधरी को उनके इस कृत्य का जवाब जरूर देगी।
अनुसूचित जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को नहीं पच रहा
वीडी शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों से कांग्रेस ने 55 वर्षों तक देश में राज किया लेकिन कभी भी कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को देश के सर्वोच्च पदों पर नहीं पहुंचने दिया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविन्द को देश का राष्ट्रपति बनाकर एनडीए ने अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग को सर्वोच्च पद पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और एनडीए ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अनुसूचित जनजाति समाज की बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भारत में इतिहास बनाया। लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इसको पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से देश का जनमानस पूछता है कि कांग्रेस के पेट में इतना दर्द क्यों है ? कांग्रेस नेता ने जिस प्रकार राष्ट्रपति के विरूद्ध अनर्गल टिप्पणी की है उससे पूरा देश आंदोलित है।
अधीर रंजन जैसे अपराधी को संसद में बैठने का हक नहीं
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश की 130 करोड़ जनता हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत और सम्मान कर रही है लेकिन कांग्रेस नेता संवैधानिक पद और जनजाति महिला का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अधीर रंजन चौधरी को संसद में बैठने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष से अपील करता हूं कि वे अधीर रंजन की सदस्यता बर्खास्त करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के संवैधानिक पद और महिलाओं का जो अपमान किया है उसके लिए सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगना चाहिए।
पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे नेता
मिंटो हाल से पार्टी के नेता एवं जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए राजभवन रवाना हुए। पार्टी नेताओं ने तिरंगा झंडे के साथ नारे लिखे तख्ती हाथों में अधीर रंजन को बर्खास्त करो और राष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगा रहे थे। अधीर रंजन चौधरी की लोकसभा की सदस्यता बर्खास्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, सुरेन्द्रनाथ सिंह, विकास विरानी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, किशन सूर्यवंशी, जगदीश यादव, अश्विनी राय सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन रविन्द्र यति ने किया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share