Homeमध्यप्रदेशआसमान की ऊंचाई पर विमान में उठा धुंआ, यात्रियों में मची चीख-पुकार

आसमान की ऊंचाई पर विमान में उठा धुंआ, यात्रियों में मची चीख-पुकार

दिल्ली/ जबलपुर। दिल्ली-जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट के विमान को शनिवार को उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही उसमें चिंगारी उठती हुई देखी गई। यह घटना सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर हुई। इसके बाद पूरे विमान में धुआं भर गया। इसको देख फ्लायर काफी घबरा गए और विमान में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने विमान को पुन: दिल्ली एयरपोर्ट में उतारने की अनुमति ली और एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान तल पर पहुंचते ही उसे खाली करा लिया गया। एमरजेंसी लैंडिंग को लेकर अभी स्पाइसजेट की ओर से तकनीकी खराबी बताई गई है।
दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइस जेट का विमान जब हवा पर काफी उंचाई पर पहुंचा तो विमान के अंदर धुंआ उठने लगा। यात्रियों ने हादसे की आशंका भांपकर चिल्लाना शुरू किया। विमान के पायलट ने वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को लैंड किया। यात्रियों को फौरन विमान से बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों ने विमान की वीडियो मोबाइल से बनाया और वायरल कर दिया।
स्पाइस जेट कंपनी ने इस मामले में तकनीकी खराबी होना बताया है। विमान में करीब 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। जबलपुर में स्पाइस जेट के अधिकारी ने बताया कि 10.30 बजे की दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर लाया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे विमान ने जबलपुर में लैंड हुआ। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments