मुख्यमंत्री ने जारी किया जबलपुर का विकास संकल्प पत्र जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जबलपुर का रोडमैप

जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के नगर निगम चुनाव के लिए जबलपुर का विकास संकल्प पत्र समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को जबलपुर में जारी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है इसे आधार मानकर ही विकास के काम पूरे करती है। हम जबलपुर को विकसित करने के लिए विकास संकल्प पत्र जारी कर रहे है और इस संकल्प पत्र का प्रत्येक वचन पूरा करने के लिये हम प्रतिबद्धता से आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की रीति नीति ही विकास है और उसके अनुरूप हम अपने वचन पूरा करके जबलपुर को सबसे अच्छा शहर बनाएंगे, साथ ही हम संकल्प लेते है कि संकल्प पत्र के अनुसार जबलपुर का विकास करेंगे, इसका अक्षरसः पालन करेंगे।
इस अवसर पर साँसद राकेश सिंह, महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार, नगर अध्यक्ष शजीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, अभिलाष पांडे एवं भाजपा पदाधिकारियों, सदस्यों ने संकल्प पत्र में किये विकास के वादो को पूरा करने का दृढ़ संकल्प लिया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share