पहली बारिश में पानी-पानी हुई स्मार्ट सिटी.. हर ओर दिखा सैलाब

जबलपुर। शहर में डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश ने स्मार्ट सिटी पोल खोलकर रख दी। लोगों ने खुद इसका वीडियो बनाया और अपना दर्द बयां किया। ये है सिविक सेंटर का दवा मार्केट, जहां सडक़ों पर जलसैलाब उमड़ा हुआ है। कुछ ऐसे ही हालात नरघैया के भी नजर आए। मुख्य व्यापारिक स्थल पर पानी ही पानी नजर आया। कुल मिलाकर डेढ़ घंटे की बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया।विजय नगर हो, शिवनगर हो या धनवंतरी नगर, सब जगह एक से हालात नजर आए। कुछ घंटों की बारिश में पूरा जबलपुर गंदे नालों के पानी से लबालब भर गया। सवाल यह है कि इतने सालों में नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने क्या किया। नेता और अधिकारी मिलकर खुद के विकास में लगे रहे और स्मार्ट सिटी पहली बारिश में ही हाल-बेहाल हो गई।
बारिश में कांग्रेस का प्रचार, भाजपा नेता ने कहा-जलभराव के लिए कांग्रेस जिम्मेवार
शहर में हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर जलमग्र हो गया। हालात ये थी कि हर तरफ पानी ही पानी था। ऐसे में भी कांग्रेस का प्रचार अभियान जारी रहा। स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड क्र. 33 कांग्रेस नेताओं ने छाता लगाकर जनसंपर्क किया। वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कांग्रेस को लगता है कि वह हमेशा जीतती रहेगी। उन्होंने पूछा कि उनके पार्षद व विधायक कहां हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share