कमल नाथ ने कहा- स्मार्ट सिटी के लिए चाहिए विजन.. अभी बना भ्रष्टाचार का अड्डा

जबलपुर। पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन कर रोड शो किया। इस दौरान कांगे्रसियों में उत्साह नजर आया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार में हुई कर्जमाफी का जिक्र किया और प्रदेश में निवेश नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हर नगर निगम में एडवाइजरी काउंसिल होना चाहिए, जिसमें वकील भी हों, डॉक्टर भी हों। ये समिति तय शहर का विकास तय करेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी एक भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई है। स्मार्ट सिटी एक रैकेट बन गई है। स्मार्ट सिटी के लिए विजन चाहिए, सोच चाहिए। शिवराज सिर्फ टीवी पर घोषणाएं करते हैं। 10 साल बाद जबलपुर कैसा होगा, भविष्य कैसा होगा। हमें 2032 की योजना बनाना चाहिए। हमारी नर्मदा मां पवित्र होना चाहिए। उन्होंने महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री तरूण भनौट, लखन घनघोरिया के साथ घोषणापत्र जारी किया।
डॉ. जितेन्द्र जामदार ने नगर के विकास को और गति देने का संकल्प लिया
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अग्रसेन वार्ड से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याक्षी कमलेश अग्रवाल के पक्ष में काफी मात्रा में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सघन जनसम्पर्क किया व रैली निकाली। जनसंपर्क में स्वयं महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार की उपस्थिति काफी उत्साहजनक रही। पूर्व विधायक व मंत्री शरद जैन, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बहन अश्वनी परांजपे, पूर्व पार्षद श्रीराम शुक्ला भी उपस्थित रहे। संपर्क के दौरान समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा। कमलेश जनता की समस्याओं पर ध्यान देते हुये इसके निदान के प्रति जनता को आश्वस्त किया। डॉ. जामदार ने बातचीत के दौरान नगर के विकास को और गति देने का संकल्प लिया।Kamal Nath said – vision is needed for smart city .. just made a den of corruptionKamal Nath said – vision is needed for smart city .. just made a den of corruption

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share