Homeमध्यप्रदेशउत्तराखंड के रण में कूदे शिवराज, कांग्रेस के इन नेताओं को बताया...

उत्तराखंड के रण में कूदे शिवराज, कांग्रेस के इन नेताओं को बताया चारधाम, कांग्रेस नाराज

भोपाल। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में प्रचार करने के लिए गए। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं खासतौर पर गांधी परिवार को चारधाम दिया। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक धाम हैं सोनिया गांधी, दूसरा धाम हैं बाबा राहुल गांधी, तीसरा धाम हैं प्रियंका गांधी और चौथा धाम हैं राबर्ट वढ़ेरा। उन्हों कहा कि भाजपा चारधाम का विकास करने में लगी है, जबकि कांग्रेस को अपने धामों की चिंता है। राहुल गांधी कन्फ्यूज हैं और वे हरीश रावत का नाम तक भूल जाते हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने उत्तराखंड बनाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे संवारा है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उसमें विकास के और रंग भर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
वीडियो जारी किया
शिवराज के इस बयान से उत्तराखंड कांग्रेस नाराज है। उत्तराखंड कांग्रेस ने शिवराज के इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा है कि शिवराज जी आपको जानकारी के लिए बता दें उत्तराखंड के चार धाम हैं, यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ। ओछी राजनीति के चक्कर में हमारे चार धामों का अपमान मत कीजिए। कांग्रेस उत्तराखंडी स्वाभिमान, चार धाम और चार काम की बात कर रही है। उत्तराखंड की जनता चारधाम के अपमान पर भाजपा को उचित जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments