Homeताजा ख़बरएमपी में लव जिहाद के बढ़ते मामलों से शिव सरकार की टेंशन...

एमपी में लव जिहाद के बढ़ते मामलों से शिव सरकार की टेंशन बढ़ी

  • प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर की साज़िश
  • हिजाब के मामले भी बेख़ौफ़ बढ़ते जाने से सरकार एक्शन मोड़ पर आई

भोपाल। मप्र में पिछले तीन वर्षों से लव-जिहाद और हिजाब से जुड़े मामलों में तेजी देखी जा रही है। यह सब अचानक ही क्यों हो रहा है? कहीं इसके पीछे किसी विशेष संगठन की प्लानिंग तो नहीं है। खासतौर पर जब राज्य में विधानसभा चुनाव को महज 6 महीने ही शेष रह गए हैं,तब लव-जिहाद और एक वर्ग विशेष द्वारा संचालित स्कूलों में छात्राओं को हिजाब-बुरका पहनने को विवश करने जैसी घटनाएं राज्य सरकार को चिंता में डालने जैसी प्रतीत हो रही हैं। शिवराज सरकार इन घटनाओं को लेकर टेंशन में है।

होश उड़ जायेंगे , प्रकरणों की संख्या जानकर-

प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में पिछले तीन वर्षों में लव-जिहाद के लगभग दो सैकड़ा से भी अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। 2021 में बनाए गए धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत जहां 68 मामले दर्ज किए गए वहीं 2022 में यह संख्या 73 हो गई। 2023 के आंकड़े सरकार की ओर से अभी तक जारी तो नहीं किए गए, लेकिन सूत्रों का मानना है कि मौजूदा चालू वर्ष में लगभग 80 से ज्यादा प्रकरण धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत दर्ज किए जा चुके हैं।

सरकार नहीं रोक पा रही लव जिहाद वाली शादियां-

एक ओर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लव-जिहाद को रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून जैसे अस्त्र लाकर लवजिहादियों को नियंत्रित करने की बात कर रही है तो दूसरी ओर जबलपुर के अमखेरा की एक ब्राह्मण हिन्दू लड़की से मुस्लिम युवक द्वारा शादी रचाए जाने का मामला शासन के नियंत्रण को चुनौती दे रहा है।

प्रतिबंधित संगठनों पर सरकार की पैनी नजर-

एक खुफिया जानकारी के अनुसार लव जिहाद को पूरे देश में संचालित करने की प्रक्रिया में हिज्ब-उत-तहरीर जैसे संगठन प्रदेश में अपना नेटवर्क चला रहे हैं। 50 से अधिक देशों में सक्रिय उपरोक्त संगठन 16 देशों में प्रतिबंधित है। हाल ही में इस संगठन से जुड़े 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सरकार इन घटनाओं पर नजर रखे हुए हुए है।

इस्लामोफोबिया के तहत ये संगठन अपने धर्म के रीति-रिवाज को जबरन लागू करवाने का षड़यंत्र रच रहे हैं। इसी के परिणामस्वरूप दमोह के गंगा-जमना हाईस्कूल में मुश्लिम छात्राओं कौन हिजाब पहनाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी तीन दिनों से प्रदेश में चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments