प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, कार्यकर्ता गरीबों की सेवा करें : वीडी शर्मा

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जनसेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस पखवाड़े के दौरान कार्यकर्ता मोदी जी के जन्मदिन को दीन दुखियों गरीबों की सेवा कर मनाएं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पांच टीबी रोगियों को गोद ले और उनका उपचार कराकर पूर्ण रूप से स्वस्थ करने की जिम्मेदारी भी ले। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने घोड़ाडोंगरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाले कांग्रेसियों से सावधान रहें और गरीबों की सेवा करें।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में संचालित हरा-भरा-मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत बैतूल जिले के सारनी मंडल में एवं इटारसी के सुखतवा शासकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मटारसी के केसला थाना परिसर में दुर्लभ एवं औषधीय गुणों से परिपूर्ण कल्पवृक्ष का पूजन व दर्शन कर थाने में पदस्थ पुलिस जवानों के साथ पौधारोपण किया। श्री शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दादा मधुकर राव हर्णे के नर्मदापुरम निवास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानी। शाहपुर में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बेनी प्रसाद से भेंट कर उनका अभिनंदन किया एवं हालचाल जाना। इटारसी में मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इटारसी में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जिलाध्यक्ष माधव अग्रवाल साथ रहे। साथ ही इटारसी में खेल मैदान का निरीक्षण कर फाइटर फुटबॉल क्लब के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक स्व. सज्जन सिंह उइके के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के निवास पर किया भोजन
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सारणी प्रवास के दौरान बागडोना में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे के निवास पर दोपहर भोजन किया। इस दौरान महोबे परिवार के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। सारणी पहुंचने के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। घोड़ाडोंगरी, सलैया, बागडोना कॉलेज गेट पर बाइक रैली के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शोभापुर एवं कालीमाई स्टॉप,पाथाखेड़ा तिगड्डा, सारणी एक नंबर गेट और जयस्तंभ चौक पर भाजपा प्रत्याशियों व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share