संस्कार कांवड़ यात्रा : 5 किमी लंबा काफिला, भक्ति पथ पर 35 किमी पैदल चले एक लाख कांवडि़ए

जबलपुर। 5 किमी का लंबा काफिला, भक्ति के पथ पर 35 किमी पैदल चले एक लाख कांवडि़ए। संस्कारधानी में ऐसा नजारा दो साल के बाद नजर आया, जब आस्था का सैलाब सडक़ों पर दिखाई दिया। संस्कार कांवड़ यात्रा के यह नजारे अद्भुत थे। हर तरफ अद्भुत, अलौकिक भक्ति का उत्साह और बोल बम की गूंज से नगरी गुंजायमान हो उठी। संस्कार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ मां नर्मदा के पावन तट ग्वारीघाट से पूजन के साथ शुरू हुआ। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली तो जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग पर कई बार बारिश की बूंदों ने जैसे भक्तों का उल्लास बढ़ा दिया। कांवड़ यात्रा में कांवडिय़ों ने अपनी कांवड़ों को मनमोहक रूप से सजाया था। भगवान भोलेनाथ की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़े-बूढ़े, युवा, बच्चे व महिलाएं सभी ने कांवड़ यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लिया। कांवड़ में एक तरफ मां नर्मदा का जल था, तो दूसरी तरफ देवतुल्य पौधे थे। तकरीबन ढाई सौ से तीन सौ मंचों पर कांवडिय़ों का स्वागत किया गया। जगह-जगह प्रसाद वितरण भी होता रहा। नवनिर्वाचित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और 20 किमी कांचघर तक पैदल चले। 35 किमी की यात्रा में करीब एक लाख कांवडि़ए शामिल हुए।
संस्कार कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक शिव यादव ने बताया कि इस वर्ष भी नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थश्री भैयाजी सरकार के सानिध्य व संत रामू दादा के आशीर्वाद से यह यात्रा आयोजित की गई है। कांवडिय़ों ने ग्राम मटामर के कैलाश धाम में जलाभिषेक के साथ देवतुल्य पौधे रोपे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share