Homeमध्यप्रदेशमनोरम पहाडिय़ों और हरियाली के बीच स्थित है भैरों बाबा मंदिर

मनोरम पहाडिय़ों और हरियाली के बीच स्थित है भैरों बाबा मंदिर

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर स्थित भैरों बाबा मंदिर का विशेष महत्व है। यहां दूर-दूर से लोग दर्शन लाभ व मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं। नागपुर रोड, शास्त्रीनगर के पास ऊंची मनोरम पहाडिय़ों और हरियाली के बीच स्थित ये मंदिर अति प्राचीन है। इतिहासकारों की मानें तो भैरों बाबा का मंदिर करीब 1500 वर्ष पुराना है।
वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे सुंदरलाल पांडे ने हिट वॉइस को मंदिर का महत्व व इतिहास से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताए। उन्होंने बताया कि ये बटुक भैरों मंदिर है। बटुक का तात्पर्य बल स्वरूप होता है। हालांकि बटुक भैरों जी का विशेष दिन रविवार होता है। लेकिन श्रद्धालु अपनी आस्था स्वरूप शनिवार को काफी संख्या में आते हैं। प्रात:काल से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहता है और भंडारे भी होते रहते हैं।
भैरों बाबा मंदिर का ऐतिहासिक महत्व भी है। मन्दिर के पास जो विशाल तालाब है, उसे संग्राम सागर तालाब कहा जाता है। इतिहासकारों का कहना है कि रानी दुर्गावती इसी तालाब में स्नान व ध्यान किया करती थीं। तालाब के बीच एक टापू दिखाई देता है, जहां रानी दुर्गावती का दरबार सजा करता था। महारानी दुर्गावती ने ही इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। वर्तमान में पुरातत्व विभाग इसकी समय-समय देखरेख करता है।
ऐतिहासिक है श्री महामृत्युंजय नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर
मां नर्मदा के पवित्र तट तिलवारा घाट के पास स्थिति श्री महामृत्युंजय नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर अति प्राचीन है। विशाल परिसर में बना यह मंदिर मन को मोहित करने वाला है। यह मंदिर रमनगरा तिलवारा पुल से करीब एक किलोमीटर दूर रमनगरा बस्ती के पास है। यह प्राचीन, ऐतिहासिक और सिद्ध मंदिर माना जाता है। यहां पर जगत्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द महाराज जी द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है और उनका आगमन भी होता रहता है। श्री महामृत्युंजय नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर का ऐतिहासिक है, लेकिन यहां पहुंचने का मार्ग काफी दुर्लभ है। यहां के पुजारी शास्वत नंद ब्रह्मचारी जी ने हिटवॉइस से बातचीत करते हुए बताया कि यहां रुद्राभिषेक निरंतर होता रहता है। साथ ही यह भी कहा कि मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अति दुर्लभ है। इसकी वजह से चाहते हुये भी कई श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच पाते। शास्वत नंद ब्रह्मचारी जी ने कहा कि यदि मार्ग व्यवस्थित हो जाए तो काफी सुविधा हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments