Homeमध्यप्रदेशसावन में आकर्षण का केन्द्र बनी जड़ों और सूखी लकडिय़ों से बनाई...

सावन में आकर्षण का केन्द्र बनी जड़ों और सूखी लकडिय़ों से बनाई भगवान महाकाल की कलाकृति

सिवनी। सावन के महीने में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। शिवालयों में सावन सोमवार को भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस बीच सिवनी में एक ऐसा कलाकार है जिसने शिव भक्ति में बरगद के पेड़ की जटाओं से बाबा महाकाल की कलाकृति तैयार कर ली। वैसे भी सावन के महीने में शिव आराधना का क्रम प्रत्येक सनातनी के घरों और शिवालयों में जारी है। सिवनी शहर के लगभग 2000 साल पुराने प्रसिद्ध और प्राचीन मठ मंदिर में पेड़ों की बेला, डाली और लकडिय़ों से बाबा महाकाल की सुंदर प्रतिमा का निर्माण स्थानीय कलाकार ऋषभ कश्यप ने किया है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
ऐसे बनाई कलाकृति
कलाकार ऋषभ ने बताया कि भगवान शिव की कलाकृति बनाने के लिए सबसे पहले एक गड्ढा खोदा। इसके बाद पेड़ से काटकर लाई गई टहनी को उसमें खड़ाकर मिट्टी से भर दिया। बीते दिनों आई आंधी में उसने सहयोगी के साथ लकडिय़ों को एकत्र किया था। उसको टहनी से जोडऩ़े के बाद उसमें जंगल से लाई गई बरगद की जड़, टोकनी और अन्य सामानों का उपयोग कर भोलेनाथ और नाग की आकृति तैयार कर दी। भगवान भोलेनाथ की आकृति को देखने के लिए शहर भर के लोग मठ मंदिर पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments