Homeमध्यप्रदेशगौशालाएं बंद हो जाने से तमाम पशु सड़को पर आने को मजबूर...

गौशालाएं बंद हो जाने से तमाम पशु सड़को पर आने को मजबूर संजय यादव ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया।

जबलपुर की बरगी विधानसभा में गौशाला अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है यहाँ गौशालाएं ही बंद कर दिये जाने से तमाम पशु सड़को पर आने को मजबूर हो रहे है जिसके चलते पशु सड़क हादसों के शिकार भी हो रहे है जिसका वीडियो बरगी के कांग्रेस विधायक संजय यादव ने सोसल मीडिया में शेयर किया है 

दरअसल मध्य प्रदेश का विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है जिसमे शामिल होने बरगी से कांग्रेस विधायक सड़क मार्ग से भोपाल जा रहे थे उसी दौरान उन्होंने देखा कि बीच सड़क में गाये का शव पड़ा हुआ है जिसे कई गाये घेर कर खड़ी हुई है इस मार्मिक हादसे का वीडियो संजय यादव ने सोशल मीडिया में शेयर किया जो वायरल हो रहा है वीडियो वो कहा रहे है कि गौशाला बंद होने के चलते गौमाता सड़को पर रहने को मजबूर है  इस मुद्दे को हम विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएंगे इसके साथ ही संजय यादव ने जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू को इस हादसे की जानकारी देकर गाय का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments