’हर घर तिरंगा’ अभियान में जन चेतना व एकता की अलख जगाने नौकायन प्रतियोगिता

जबलपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जन चेतना तथा एकता की अलख जगाने के लिए ग्वारीघाट में विशाल नौकायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। देश भर में राष्ट्रीय चेतना, राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति के आयोजन किये जा रहे है। इसी तारतम्य में जबलपुर में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जनचेतना एवं जागरूकता के लिए ग्वारीघाट में विशाल नौकायन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। साथ ही नर्मदा स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया।
हर घर तिरंगा फहराने के लिए जन चेतना व एकता की अलख जगाने के लिए ग्वारीघाट में तिरंगा लगी नावों की रैली प्रतियोगिता में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगे। नौकायन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 20 नाविकों ने भाग लिया था। गंगा कावेरी नामक नाव के नाविक सन्नी बर्मन ने नाव रैली में प्रथम पुरस्कार एवं दूसरा पुरस्कार गोलू बर्मन को मिला तथा तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार संयुक्त रूप से विशाल व सुधीर को दिया गया। ग्वारीघाट, उमाघाट में आयोजित विशाल नौकायन प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग आये और हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नाविकों का उत्साह वर्धन किये।
नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, अभिलाष पांडे, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ व अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया। नौकायन प्रतियोगिता के पूर्व अतिथियों ने कलश पूजन कर मां नर्मदा को राखी बांधकर नर्मदा स्वच्छता का संकल्प लिया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share