हर घर तिरंगा देशभक्ति की भावना के प्रकटीकरण का अभियान

इंदौर। इंदौर में अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणमान्य साथियों के साथ भाग लिया और हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा देशभक्ति की भावना के प्रकटीकरण का अभियान है। किसी भी धर्म, जाति, पंथ के हों, सबके लिए तिरंगा प्राणों से प्यारा है। अपना राष्ट्रध्वज हम सब अपने घरों पर फहरायेंगे।
सीएम ने कहा कि देश के वीर सपूतों ने राष्ट्र के गौरव और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये। हम सब अपने पसीने की कमाई से हर घर पर तिरंगा लहराकर उनके चरणों में प्रणाम करें।

शिवराज ने कहा कि आज देश के लिए मरने की नहीं, देश के लिए जीने की जरूरत है। हम सब तिरंगा तो फहरायेंगे ही, साथ ही समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए कोई एक काम अवश्य करेंगे। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हम सब अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराये, कोई घर छूटने न पाये।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share