एमआईसी के गठन पर मचा घमासान, अपनी ही पार्टी पर उखड़े विधायक संजय यादव

जबलपुर। नगर निगम में कांग्रेस की 2 दशक बाद वापसी हुई, लेकिन लगता है कि आपसी खींचतान खत्म नहीं हो पाई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रहे जगत बहादुर सिंह अब महापौर बन चुके हैं। उनकी जीत से लगा कि कांग्रेस एकजुट है और अब कोई गुटबाजी नहीं है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी आए, तो लगा कि पार्टी एकजुट होकर शहर के विकास के लिए जुट जाएगी। लेकिन शपथ लेने के बाद एमआईसी के गठन में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। एमआईसी के गठन से बरगी विधायक संजय यादव नाराज हैं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने हाल ही में अपनी एमआईसी का गठन किया है, लेकिन इसके बाद से नाराजगी के सुर थमते नहीं दिख रहे हैं। एमआईसी गठन में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव का गुस्सा सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमआईसी के गठन में उनकी राय नहीं ली गई। मेरी बात नहीं प्रदेश नेतृत्व नहीं सुन रहा है। ऐसे में उन्हें मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पिछड़ों की आवाज नहीं सुनी जाती। उनके समर्थक को एमआईसी में जगह नहीं मिली। कांग्रेस में उनकी बात सुनी नहीं जा रही है। उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी छोडऩे तक की बात कह डाली। हालांकि भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने दोटूक कहा कि भाजपा करप्ट पार्टी है, इसलिए भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। उचित समय पर उन्होंने विकल्प चुनने की बात कही है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share