कुशाभाऊ ठाकरे के कारण भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन कर उभरी

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर के संभागीय कार्यालय में पार्टी के आधार स्तंभ कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर उनको स्मरण करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी व श्रीमती अश्विनी परांजपे की उपस्थिति रही। हिट वॉइस से बात करते हुऐ जीएस ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन को एक स्वरूप दिया व कार्य करने की पद्वति दी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा ने कहा कि ठाकरे जी ने भारतीय जनता पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार किया जिससे पार्टी न सिर्फ देश बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन कर उभरी। सुमित्रा वाल्मिकी ने उन्हें पार्टी के एक शिल्पकार के रूप में याद किया। वहीं दूसरी ओर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाबूराव परांजपे वार्ड से पार्षद श्रीमती मालती चौधरी व ग्वारीघाट पार्षद श्रीमती शारदा कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं व वार्ड सहयोगियों की उपस्थिति में बादशाह हलवाई मंदिर के पास कुशाभाऊ ठाकरे को श्रदांजलि अर्पित की।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share