बागियों ने बढ़ाया टेंशन.. हटने को नहीं तैयार.. पार्टियों भी लाचार..

जबलपुर। बागियों को मनाना इन दिनों भाजपा और कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन गया है। दारका नगर वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी टिल्लु नेचलानी और भाजपा नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर का ऑडियो वायरल हो रहा है। टिकट वितरण को लेकर उनमें आरोप-प्रत्यारोप को दौर चल रहा है। भाजपा के पूर्व पार्षद रहे टिल्लु नेचलानी को भाजपा ने इस बार टिकट नहीं दिया। भाजपा ने अभी जय सचदेवा को टिकट दिया है जिससे टिल्लू बागी हो गए हैं। जब नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर ने उन्हें फोन किया तो वे भडक़ गए। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में अपना सब कुछ खो दिया। अब वह क्या करें.. जहर खा लें.. नर्मदा में डूब जाएं या मर जाएं। हालांकि जीएस ठाकुर उन्हें समझाते हैं कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बात और बढ़ती है तो कोई महिला या साथी फोन पर आता है और चुनाव मैदान में डटे रहने की बात करता है। बहरहाल जीएस ठाकुर भी समझ जाते हैं कि व्यर्थ मगजमारी करना बेकार है और वे ठीक है.. कहकर फोन रख देते हैं।
भाजपा में इन बागियों का टेंशन
मदनमोहन मालवीय वार्ड में पूर्व विधायक अंचल सोनकर के पुत्र भाजपा उम्मीदवार राम सोनकर के मुकाबले अंचल के भतीजे वीरेंद्र सोनकर आम आदमी पार्टी से मैदान में हैं। महाराजा अग्रसेन वार्ड से पार्टी ने टिकट बदलकर कमलेश अग्रवाल को उतार दिया, लेकिन टिकट कटने के बाद समर्थ तिवारी मौदान में डटे हैं। यहां कांग्रेस से युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष जितिन राज मुकाबले से दोनों का मुकाबला है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में भाजपा ने महेश राजपूत को उम्मीदवार बनाया तो दिनेश पटेल ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया। द्वारका प्रसाद मिश्रा वार्ड में भाजपा ने जय सचदेवा को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। यहां से भाजपा के ही पूर्व पार्षद टिल्लूमल नेचलानी मैदान में हैं। यह स्थिति अन्य वार्डों में है और कोई भी बागी मैदान से हटने को तैयार नहीं है। वार्ड 73 से भाजपा के बागी अखिलेश शुक्ला मैदान में हैं।
कांग्रेस में भी बगावत का झंडा बुलंद
गोकलपुर वार्ड से कांग्रेस ने वत्सला मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ कांग्रेस के ही पूर्व पार्षद रहे राजेश यादव की पत्नी रितु यादव मैदान में हैं। कस्तूरवा गांधी वार्ड से भी कांग्रेस के सुरेंद्र तिवारी मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने संतोष दुबे को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह जयप्रकाश वार्ड से कल्लू तिवारी आम आदमी पार्टी से मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने मुकेश जैन को उम्मीदवार बनाया है। चेरीताल वार्ड से भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद मदन लारिया की पत्नी दीपा लारिया मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने कल्पना पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
हाथ में बीजेपी का झंडा थामे मासूम बच्ची का डांस
जबलपुर के गढ़ा में चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल हो रहा है। हाथ में बीजेपी का झंडा थामे मासूम बच्ची का डांस ढोल की थाप पर गजब का है। महापौर के लिए बीजेपी से डॉ. जितेंद्र जामदार का कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू से मुकाबला है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share