Homeमध्यप्रदेशजॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में भाजपा का जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किया...

जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में भाजपा का जनसंपर्क, कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किया प्रचार

प्रभाकर, जबलपुर। नगर निगमचुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। इसी के मद्देनजर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में सघन जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती शिरीष जामदार एवं पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले की उपस्थित रही। डिसिल्वा वार्ड से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी जय चक्रवर्ती को जिताने की जनता से अपील की गई। साथ ही महापौर प्रत्याक्षी डॉ जितेंद्र जामदार को विजयी बनाने का अनुरोध भी किया गया। जनसम्पर्क के दौरान जनता की राय मिली जुली रही। कुछ कार्यकाल से पूर्ण संतुष्ट दिखे, वहीं कुछ ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए नाराजगी भी व्यक्त की। इस बीच स्वाति गोडबोले ने भविष्य में भी विकास को गति देने व समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपने प्रत्याक्षी को जिताने के लिऐ घर घर जनसंपर्क किया गया। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ही विनोबा भावे वार्ड की कांग्रेस प्रत्याशी लता सोनकर अपने अनेक समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ इंद्रपुरी क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर जहां समस्याओं को सुना। साथ ही कांग्रेस को जिताने की अपील जनता से की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments