Homeताजा ख़बरसीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा

पंजाब में लगातार बढ़ रही खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुरक्षा के हिजाफ़ से उन्हे ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 49 वर्षीय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कि सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जाएगी। भगवंत मान को यह सुरक्षा उनकी सुरक्षा का विश्लेषण लेने के बाद की गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान को पूरे देश में शीर्ष श्रेणी का ‘जेड प्लस’ कवर मुहैया कराया जा सकता है जिसे ग्रह मंत्रालय ने मजूरी दे दी है। इस ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा में मान कि सुरक्षा 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम द्वारा कि जाएगी

यह नवीनतम सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा। सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की खतरे की धारणा विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने के दौरान केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवर की सिफारिश की गई थी।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments