Homeजबलपुरकर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मध्य प्रदेश में एंट्री पर गृह...

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मध्य प्रदेश में एंट्री पर गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

कर्नाटक विधानसभा को जीतने के बार अब कांग्रेस उसे मध्य प्रदेश में भी दोहराना चाहती है। हाल ही में चर्चा रहे कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की भी मध्य प्रदेश में भी एंट्री होने वाली है। इस बात पर शिवराज सरकार में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि यहां तो पहले से ही डीके (DK) हैं जो कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए काफी हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए डीके (DK) का मतलब भी समझ दिया उन्होंने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में डी यानी दिग्विजय सिंह और के मतलब कमलनाथ पहले से मौजूद हैं। जो मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बर्बाद करने के लिए काफी है यहाँ यदि बाहर दे DK आ जाएंगे तो अंजामे-कांग्रेस क्या होगा।

उन्होंने आगे नसीहत देते हुए कहा कि कमलनाथ जी को विश्वास करना है तो कांग्रेस के वरिष्ट नेता सुरेश पचौरी, अरूण यादव, कांतिलाल भूरिया जैसे लोगों में करे जो घर पर बैठे हुए है न कि बाहर से आ रहे डीके पर। मध्य प्रदेश में बाहर से आ रहे लोगों से काम नहीं चलने वाला अब यह की जनता कांग्रेस को अच्छी तरह समझ गई है।

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments