Homeजबलपुरनेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर लगाए...

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर लगाए गए आरोपों को भाजपा नेता ने कहा आधारहीन

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को आधारहीन और तथ्यहीन करार देते हुए कांग्रेस पर ही निशाना साधा है।

जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को चुनौती दी है कि अगर उनके पास आरोपों के संबंध में पुख्ता सबूत हैं तो वे या तो पेश करें या फिर अदालत का दरवाजा खटखटाएं, भाजपा नेताओं ने साफ कहा है कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं

गौरतलब है कि 1 दिन पहले ही जबलपुर प्रवास पर आए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पर पद के दुरुपयोग के संबंध में तीखे आरोप लगाए थे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अपने आरोपों में कहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए न केवल अपनी पत्नी को कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति दिला दी बल्कि अपने ससुर को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति भी बनवा लिया नेता प्रतिपक्ष के इन आरोपों के बाद भाजपा सख्त तेवर दिखा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि ये नियुक्तियां कोई संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं होती बल्कि संवैधानिक और प्रशासनिक नियुक्तियां है और यह सभी नियुक्तियां नियमों के मुताबिक ही हुई है अगर नेता प्रतिपक्ष के पास कोई प्रमाण हैं तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि साल 2003 के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है और इसी विकास से कांग्रेस तिलमिला उठी है।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि इस तरह के आरोपों का लगाना कांग्रेस की राजनीति का विकृत चेहरा सामने आया है। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिक भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विधायक इंदु तिवारी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।  

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments