द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना हम सबके लिए गौरव का क्षण : राकेश सिंह

जबलपुर। राष्ट्रपति चुनाव के बाद जबलपुर सांसद व लोकसभा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह ने कहा कि देश की आधी आबादी एव जनजातीय वर्ग को नेतृत्व प्रदान कर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़े संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का भारी बहुमत से निर्वाचित होना हम सबके लिये गौरव की बात है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने भाजपा द्वारा आयोजित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मालगोदाम चौक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के सभी घटक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए जनजति वर्ग से एक एक सभ्य, सुशील, संस्कारी और साधारण महिला को उम्मीदवार बनाया। उन्होंने अपने कार्य क्षमता से हर दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है और हमे पूरा विश्वास है राष्ट्रपति बनने के बाद अब माननीय मुर्मू देश के सबसे बड़े पद का निर्वहन भी उसी तरह करेंगी।
आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और विशेषकर महिलाओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी शुभकामनाएं श्रीमती मुर्मू को प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री एवँ नेतृत्व के प्रति उन्होंने आभार प्रकट किया है। सभी नेताओं ने राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी व नृत्य करते हुए जश्न मनाया।
वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, दीपांकर बैनर्जी, अरविंद पाठक, अश्वनी परांजपे, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, रिंकू बिज, कमलेश अग्रवाल, रंजीत पटेल, डिम्पी विश्वकर्मा, कमलेश राजन, प्रणीत वर्मा, रेणु कोरी, संतोषी ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद चोहटेल, अभिनव यादव, संजय यादव, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share