मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक दंपत्ति से मिली तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक दंपत्ति के घर पर छापा मारते हुए करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विभागों में हडक़ंप मचा हुआ है।
मध्य प्रदेश में करोड़पति कर्मचारियों का मिलना लगातार जारी है। ईओडब्ल्यू लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ अशोक साहू के घर पर दबिश दी। अशोक साहू और उनकी पत्नी प्राध्यापक तृप्ति गुप्ता पर आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई हुई है। अभी तक कि जांच में 3 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जबकि इसी अवधि में उन्होंने कुल 5 करोड़ 44 लाख 22 हजार 521 रुपए की संपत्ति अर्जित और व्यय की है।
72 फीसदी से अधिक संपत्ति अवैध तरीके से कमाई
ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने 72 फीसदी से अधिक संपत्ति अवैध तरह से अर्जित और व्यय की है, जिसके चलते अशोक साहू और तृप्ति गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है। अब तक की मिली संपत्ति में एलआईसी में निवेश 5 लाख 68 हजार 256 रुपए का, जबलपुर में कई जगह भूखंड जिनकी कीमत 1 करोड़ 56 लाख 90 हजार 944 रुपए है, उन पर भवन निर्माण का खर्च 2 करोड़ 34 लाख 53 हजार 208 रुपए है। माना जा रहा है कि अशोक साहू के पास से अभी और खुलासे हो सकते हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share