Homeमध्यप्रदेशस्थानीय निकाय चुनाव के पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरी

स्थानीय निकाय चुनाव के पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरी

जबलपुर। जबलपुर में स्थानीय चुनाव की तारीखें नजदीक आते जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव की डेट आ चुकी है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां जनता के बीच अपनी छवि बनाने को लेकर मैदान में उतर चुकी हैं। जहां भाजपा के मंत्रियों का दौरा जबलपुर में लगातार बना हुआ है, वहीं कांग्रेस भी जनता को रिझाने और उनका समर्थन पाने मैदान में उतर गई है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में पानी की समस्या को लेकर अंबेडकर चौक से पैदल मार्च निकालते हुए निगम कार्यालय पहुँचे, जहां पानी के खाली टैंकर लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता निगम के सामने नारेबाजी कर पानी देने की मांग करने लगे।
लखन घनघोरिया ने ज्ञापन देते हुए बताया कि पूर्व विधानसभा में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। लोग पानी के लिए कोसों दूर जा रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन पानी के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा सभी जगह स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद कर छोड़ दिये गए। बरसात के मौसम में यहीं से जलप्लावन की स्थिति निर्मित होगी और लोगों के घरों में पानी भरेगा, लेकिन निगम द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं बिजली की भी यही स्थिति बनी हुई है। गरीब जनता के हजारों के बिल आ रहे हैं और सभी जगह तानाशाही मची हुई है। विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अगर निगम प्रशासन जल्द इस पर ध्यान नहीं देता है तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments