छिंदवाड़ा में राजनीतिक घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सिर फुटौव्वल की आई नौबत

छिंदवाड़ा। प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के सिंगौड़ी में कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करना चाहा तो भाजपा कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। कुछ ही देर में झड़प के बाद पथराव शुरू हो गया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। पुलिस ने कहा कि उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जाएगी।
जिले की अमरवाड़ा विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिंगोड़ी में कांग्रेस और भाजपा दोनों आपस में भिड़ गए और दोनो पार्टियों के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। परिस्थितियों को देख छिंदवाड़ा एडिशनल एसपी सहित पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। कांग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले दहन कार्यक्रम को लेकर एकत्रित हुए थे जिसमे भाजपाई भी एकत्रित हो गए। पुतला दहन होता देख कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए जमकर नारेबाजी चलने लगी। दोनों ही पार्टियों के नेताओ और कार्यकर्ताओ द्वारा एक दूसरे के खिलाफ चिल्लाते हुए नारेबाजी करते हुए देखा गया। कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के विकास कार्य और योजनाओं को लेकर प्रोजेक्ट लाए थे जिसको लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने रोक लगाकर उसमे कटौती कर दी जिससे जिले का विकास अवरूद्ध एवं रुक गया। इसी के चलते कांग्रेस द्वारा सिंगोड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था किंतु उसके पहले ही सिंगोड़ी सहित आसपास के भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी भारी संख्या में बस स्टैंड सिंगोड़ी में एकत्रित हो गए। भाजपा ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही इस संपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने होते हुए नजर आई और दोनो ही पार्टियों के तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी प्रारंभ हो गई साथ में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखने को मिली। कुछ लोग घायल भी हुए जिनका मुलायजा कराकर उपचार हेतु सिविल अस्पताल अमरवाड़ा भेजा गया। वहीं पुलिस प्रशासन भी बहुत अलर्ट मूड में रही। साथ ही नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा से वाटर कैनन को भी बुलाया गया। वही भाजपा के लोग सैंकड़ों की संख्या में पुतला नहीं जलने देने को लेकर एकत्रित हुये थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं का एक दूसरे से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पार्टी के नेता आपस पर भिड़ गए और झड़प हो गई और दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ साथ अपने-अपने जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ सिंगोड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर संपूर्ण मामले और घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया व निष्पक्ष जांच करने की मांग की। इस अवसर पर दोपहर से लेकर शाम तक सिंगोड़ी में माहौल गर्म रहा ओर देर शाम तक दोनो तरफ से एक दूसरे के खिलाफ टीका टिप्पणी करते हुए नेता नजर आये। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और संपूर्ण मामले की जांच में जुटी है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share