Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री के गार्ड के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी के...

केंद्रीय मंत्री के गार्ड के साथ मारपीट के मामले में बीजेपी के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय जबलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने वालो पर FIR होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई, केंद्रीय मंत्री सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस ने ये कार्यवाही की है।

जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अभिलाष पांडे का नाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए थे। नाराज भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया।

हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया की विडिओ फुटेज के आधार पर चार भाजपा कार्यकर्ताओ पर सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर मामला दर्ज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की शासकीय कार्य में बाधा और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के बाद मामला दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी की गई है। जिन कार्यकर्ताओ पर कार्यवाही की है उनमे राघव जायसवाल, गौरव गोस्वामी, तरुण शुक्ल और बबलू जायस्वाल शामिल है। पुलिस का कहना है की विडिओ फुटेज के आधार पर अन्य लोगो की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments