भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है हिमाचल की जनता : अमित शाह

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक सरगर्मियां बढऩा लाजिमी है। यहां भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला है। कांग्रेस में कोई दमदार नहीं है। ऐसे में भाजपा को यहां फिर से सरकार बनाना आसान लग रहा है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह रैलियां कर रहे हैं। यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह प्रदेश है। ऐसे में भाजपा की कोशिश होगी कि यहां फिर से भाजपा का परचम लहराया जाए। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में ‘हाटी आभार रैली’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदल कर फिर से भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है। देवभूमि हिमाचल में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनना तय है।
गुजरात की जीत देश-दुनिया में भारत का मान बढ़ाएगी : प्रहलाद पटेल
गुजरात के विकास का संदेश देती गुजरात गौरव यात्रा जामनगर पहुंची। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने जामनगर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा जितनी आगे बढ़ रही है, उतने ही उत्साह से लोग जुड़ते जा रहे हैं। प्रहलाद पटेल ने देश को नेतृत्व देने व गुजरात के विकास का मॉडल देने के लिए गुजरात की जनता का आभार जताया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share