विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा को झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में भाजपा का वर्चस्व है, लेकिन उसे भाजपा के विधायक रहे संजय शर्मा तोडऩे में लगे हुए हैं। हाल ही में इन्कम टैक्स की कार्रवाई के बाद संजय शर्मा ने भाजपा पर पलटवार किया है। तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने विधानसभा के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी पाले में कर लिया है। इन नेताओं ने भाजपा का साथ छोडक़र विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
मंत्री बनाना है लक्ष्य
तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निवारी (पौंडी) के सरपंच विनोद चौकसे के साथ ग्राम के 110 ग्रामवासियों ने राजमार्ग विधायक कार्यालय पहुँचकर विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में विधायक संजय शर्मा द्वारा अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं। हम आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजेंगे और कांग्रेस की सरकार में मंत्री बनाकर जिले में लायेंगे।
दबंग विधायक हैं संजय शर्मा
तेंदूखेड़ा से कभी भाजपा के विधायक रहे संजय शर्मा ने पिछले चुनाव में पाला बदलकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उनकी दबंग छवि और क्षेत्र से जुड़ाव काम आया और वे चुनाव जीत गए। लेकिन पिछले दिनों उन पर इन्कम टैक्स की कार्रवाई हुई और करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई। तब संजय शर्मा चुप रहे, लेकिन अब उन्होंने क्षेत्र में भाजपा को तोडऩे का काम शुरू कर दिया है। यह कहना सही होगा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव जीतना है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share