Homeताजा ख़बरविश्व पर्यावरण दिवस पर जबलपुर में पौधा रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जबलपुर में पौधा रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी तुषारकान्त विद्यार्थी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर पौधा रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया इसके साथ ही कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे अधिकारी कर्मचारियों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाई।

इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस पर पश्चिम मध्य रेल जोन के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबलपुर रेलवे प्लेटफार्म पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चित्रकारी की गई और इसके साथ ही बच्चों ने नाटकों के माध्यम से पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।

इधर रेल प्रशासन ने घरों में लगाए जाने वाले पौधों का भी वितरण किया और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया. रेलवे के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने पर्यावरण रक्षा के लिए विशेष प्रयास किए थे. इस दौरान पश्चिम मध्य रेल जोन के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा उन वस्तुओं का उपयोग ज्यादा करना होगा जिनसे पर्यावरण की रक्षा होती है और उन चीजों से बचना होगा जिनकी वजह से प्रदूषण फैल रहा है तभी हम अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें ;- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments