Homeताजा ख़बरIndore News: न्याय नगर के निवासी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा "सरकार...

Indore News: न्याय नगर के निवासी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा “सरकार नगर को वैध नहीं करती है तो वह वोट नही देंगे “

मध्यप्रदेश के इंदौर में कॉलोनी को वैध करने के लिए  न्याय नगर में रहने वाले लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसके तहत रहवासियों ने क्षेत्र में सुंदरकांड का पाठ कर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी है।

रहवासियों का कहना है कि यदि सरकार नगर को वैध नहीं करती है तो वह वोट नही देंगे। सरकार ने इसके पहले शहर की 100 अवैध कालोनियों को वैध किया था जिसमें जबकि महालक्ष्मी नगर और न्याय नगर जैसी वर्षों पुरानी, व्यवस्थित बसाहट वाली कॉलोनी वैध की गई थी लेकिन उन 1 00 कालोनियों की सूची में उनकी नगरी शामिल नहीं है। जिसको लेकर न्याय नगर और तुलसी नगर के रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया है।

आपको याद दिला दे कि इसके कुछ दिन पहले भी तुलसी नगर के रहवासियों ने कॉलोनी को वैध करने की मांग उठाई हुई थी और कहा था कि अगर तुलसी नगर वैध नहीं हुआ तो वोट नहीं दिया जाएगा। उसी को एक बार फिर अब न्याय नगर के रहवासियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस सार्वजनिक कार्यक्रम में रहवासियों ने बोर्ड लगाकर लिखा कि न्याय नगर वैध नहीं तो वोट नहीं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments