Homeताजा ख़बरMP Chunav 2023 : मध्यप्रदेश में चुनावी रणनीति तेज, युवा कांग्रेस ने...

MP Chunav 2023 : मध्यप्रदेश में चुनावी रणनीति तेज, युवा कांग्रेस ने आलाकमान मांगा 35 टिकट

MP Chunav 2023 : इस साल के अंत तक मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों जिसे लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति सियासत शुरू हो गई। चुनावी साल में सभी दल जीत की तैयारी में जुट गए है। कांग्रेस में भी आलाकमान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जीत के मंत्र देने शुरू कर दिए हैं. इसी बीच युवक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपनी लिए टिकट की दावेदारी पेश की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कांग्रेस के आलाकमान के सामने 35 टिकटों की मांग रखी है। जिसे लेकर कमलनाथ कुछ खास नाराज दिख रहें क्योंकि अभी तक बूथों पर उन्होंने टीम नहीं बनाई गई है।

सूत्रों की मानें तो कुछ व्यक्त पहले मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कमलनाथ से मुलाकात किया हुआ था। उस दौरान ही उन्होंने कमलनाथ के सामने युवा कांग्रेस के लिए 35 टिकटों की मांग रखी थी। हालांकि, कमलनाथ इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि अभी तक प्रदेश के आधे बूथों पर भी युवा कांग्रेस ने टीम नहीं बन सकी है राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इस बारे में एक्शन लेने के लिए कहा गया था।

कमलनाथ की नाराजगी के बाद हाल ही में युवा कांग्रेस की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित किया हुआ था, जिसमें श्रीनिवास बीवी ने प्रदेश पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में युवा कांग्रेस को कांग्रेस आलाकमान ने 65 हजार बूथों पर टीम बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक युवा कांग्रेस ने केवल 30 हजार बूथों पर ही अपनी टीम बन पाई है।  ये टीम 5 सदस्यीय है। 

ये भी पढ़ें ;-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments