ओह..! तो इसलिए दिग्गी कर रहे हंगामा.. कमलनाथ-शिवराज की मुलाकात में ये बात हुई

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। वे डूब प्रभावित क्षेत्र की जनता की हक की लड़ाई लडऩे की बात कर रहे हैं। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात का समय लिया, लेकिन नहीं मिला। फिर तो हंगामा बरपना तय था। लेकिन इसी बीच ट्विस्ट तब आ गया, जब शिवराज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बतियाते नजर आए। स्टेट हैंगर में हुई इस मुलाकात का वीडियो और फोटो वायरल हुआ तो जल्द ही सफाई भी आ गई। बहरहाल कांग्रेस-भाजपा के प्रवक्ता इसके पीछे क्या वजह बता रहे हैं, इसे जानते हैं।
डूब पीडि़तों का तो बहाना है, परिवार को राजनैतिक डूब से बचाना है
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने यह ट्वीट किया है कि डूब पीडि़तों का तो बहाना है, परिवार को राजनैतिक डूब से बचाना है। आदरणीया को विधानसभा पंहुचाना है-सिरोंज पर निशाना है। उनका कहना है कि यह सिरोंज क्षेत्र का मामला है। दिग्विजय सिंह का मकसद है कि भविष्य के लिए पत्नी अमृता सिंह और बेटे जयवर्धन सिंह के लिए राघवगढ़ से अलग एक और सुरक्षित सीट तैयार की जाए। सिरोंज मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है और दिग्विजय सिंह इसे सुरक्षित मानकर चल रहे हैं। इसलिये सिरोंज विधानसभा के विषयों को ज्यादा उठाया जा रहा है।
शिवराज जी से स्टेट हेंगर पर कमलनाथ की सफाई
कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि मैं अपने दो दिवसीय दौरे के बाद छिंदवाड़ा से भोपाल लौटा। उसी समय शिवराज भी अपने देवास दौरे के तहत स्टेट हेंगर पहुँचे थे। हम दोनों की मुलाक़ात अचानक से स्टेट हेंगर पर हुई। कमलनाथ का कहना है कि स्टेट हेंगर पर हुई इस मुलाक़ात में शिवराज ने उन्हें बताया कि दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ रहे हैं। मुझे उन्हें समय देने में कोई परहेज़ नहीं। तभी मैंने उन्हें कहा कि इस संबंध में मैं दिग्विजय सिंह से बात करूँगा। कमलनाथ जब धरना स्थल पर पहुंचे तो दिग्विजय सिंह ने सच्चाई बताई कि वो तो पिछले डेढ़ माह से मिलने का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से समय माँग रहे हैं। आज का समय दिया और अचानक से निरस्त कर दिया। कमलनाथ का कहना है कि कांग्रेस का पूरा समर्थन डूब प्रभावितों के साथ है और उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share