बहादुर पत्नी का कमाल.. मिलावटखोर पति की खोली पोल.. पुलिस बुलाई

रतलाम। रतलाम में पति-पत्नी में हुआ आपसी विवाद इतना गहराया कि पत्नी ने पति की करतूत को पुलिस तक पहुंचा दिया। दरअसल पति अपनी किराना दुकान पर वर्षों से घी में अशुद्ध घी मिलाकर बेच रहा था। शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र के एक किराना व्यापारी और उसकी पत्नी के बीच हुए विवाद की खबर पुलिस को लगी, तो पुलिस उनके घर पहुँची और दोनों को समझा बुझाकर पुलिस लौट गई। रात में दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो पत्नी ने पति द्वारा घी में मिलावट करने की बात कही। इसके बाद मौके से करीब 45 किलो नकली घी बरामद किया गया।
ऐसे खुली मिलावट की पोल
मोमिनपुरा में मोहिनी किराना की दुकान के संचालक सुनील व्यास की शादी मीना व्यास से हुई है। मीना व्यस ब्यूटी पार्लर संचालिका है। रात को जब वह घर पहुँची तो घर में फैली खुशबू से पता चला कि घर में नकली घी बना है। मामले में पति से पूछा तो पति विवाद करने लगा। मीना ने पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो सुनील ने घी के डिब्बों को मकान की छत पर छिपा दिया। तब पुलिस ने खाद्य अधिकारी को औषधि निरीक्षक को बुलाया, जहां जांच में व्यापारी सुनील व्यास की दुकान से 45 किलो नकली घी बरामद किया। पुलिस ने डिब्बे जप्त कर आरोपी सुनील पर कार्रवाई की है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share