‘ओह माय गॉड’ इस बार अक्षय कुमार की इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही विवाद

उज्जैन। अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ओह माय गॉड 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म पर जमकर विवाद हुआ था। दरअसल इसमें भगवान के साथ अन्य धर्मो से संबंधित टिप्पणियां की गई थी। अब उसी की अगली कड़ी में ओह माय गॉड 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बीते दो दिनों से OMG-2 की शूटिंग अलग अलग हिस्सों चल रही है। शनिवार को महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू हुई जिसके लिए अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही पुरोहितों और पुजारियों को प्रवेश करने से रोक दिया गया। गेट नंबर 4 और 5 से श्रद्धालुओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से विवाद भी करने लगे । 250 रुपए देकर शीघ्र दर्शन इसके चलते कई बार विवाद की स्थिति बनी।
प्रशंसकों का हुजूम
महाकाल मंदिर में फिल्म शूटिंग को लेकर कई बार विवाद की स्थिती बनी। अक्षय कुमार के प्रशंसक भी बड़ी संख्या में मंदिर पंहुचे। शूटिंग शुरू होने के पहले ही महाकाल मंदिर में जमकर विवाद शुरू हो गया। कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को एएसपी अमरेंद्र सिंह ने परिसर से बाहर कर दिया जिससे विवाद की स्थित बन गयी। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मंदिर पहुंचने के बाद मिडिया कर्मियो को समझाईश देकर मामले को शांत करवाया। शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही मंदिर की कई व्यवस्थाओं को बदल दिया गया। श्रद्धालुओं की शीघ्र दर्शन की व्यवस्था को बार-बार बदला गया। यहां कई बार श्रद्धालुओं को रोका गया। तो कई बार गेट बंद कर दिए गए। सुरक्षा गार्डों ने भी श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी की। अक्षय कुमार जिस कार से उज्जैन आये उसमे काले कांच लगे थे इसको लेकर भी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।
सेट पर लगाए नारियल
महाकाल मंदिर में आतंकवादी हमले की चेतावनी के चलते नारियल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद भी फिल्म के सेट पर नारियल लगाए गए हैं जिसको लेकर भी पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया।
Input के बाद पढ़ाई सुरक्षा
कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा संबंधी इनपुट थे इसलिए सुरक्षा की दर्ष्टि से अक्षय को बेहतर सुरक्षा दी गयी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। प्रोटोकॉल दर्शन में थोड़ा फेरबदल किया गया था। पंडे-पुजारियों को मंदिर में आने में हो सकता है शुरु में दिक्कत आई हो, फिल्म को लेकर इनपुट थे इसको लेकर सुरक्षा दी गयी है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share