कांग्रेस कर रही भजन, तो भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को नमाज पर ऐतराज

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। दरअसल पिछले दिनों भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कबड्डी खेली तो कांग्रेस को हमलावर होने का मौका मिल गया। कांग्रेस ने वीडियो के माध्यम से तंज कसा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह अदालत में पेश होते समय व्हील चेयर पर बैठी होती हैं, लेकिन अब देखो कैसे कबड्डी खेल रही हैं। बस यही बात प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खल गई। दशहरा के आयोजन पर उन्होंने कांग्रेसियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने इशारों-इशारों में रावण तक कह दिया। उनके इस भाषण को सुनते ही कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने मंच छोड़ दिया। अब उनके समर्थक प्रज्ञा सिंह के लिए भजन गा रहे हैं, भगवान से सन्मति देने के लिए मंत्रोच्चार कर रहे हैं। वहीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी अपने मिजाज के अनुकूल केंद्रीय विद्यालय पहुंच गईं और परिसर में होने वाली नमाज पर ऐतराज जता दिया।
कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजाराम, प्रज्ञा को सन्मति दे भगवान भजन गाया
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बयानबाजी के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के समर्थन में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंत्र उच्चारण और भूत भगाओ मंत्र पढक़र कांग्रेस ने भोपाल स्थित 74 बंगले मालवीय नगर आवास के निकट 1 घंटे तक मंत्र उच्चारण के साथ पीसी शर्मा जिंदाबाद.. भोपाल सांसद को सद्बुद्धि दे भगवान, भूत भगाओ मंत्र के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेसियों को रोका और साध्वी प्रज्ञा सिंह के सरकारी आवास को पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के इंतजाम करने पड़े। गौरतलब है सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सांकेतिक रूप से एक कांग्रेस के विधायक को रावण बताया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुए।
प्रज्ञा सिंह बोलीं- भारत में सबको आराधना की स्वतंत्रता है लेकिन जबरदस्ती आराधना ठीक नहीं
भोपाल में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के कैंपस में नमाज पढऩे पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर स्कूल पहुँच गईं। उन्होंने स्कूल मैदान में नमाज पढऩे पर प्रिंसिपल से आपत्ति जताई। बताया गया कि शुरू में यहां 15 लोग नमाज पढऩे आते थे लेकिन अब 300 लोग नमाज पढऩे के लिए आते हैं। आरोप हैं कि स्कूल प्रिंसिपल ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्हें स्कूल परिसर में नमाज पढऩे की शिकायत मिल रही थी। यहां पहली से 12वीं तक की छात्राएं पढ़ती हैं। मुझे आपत्ति है कि बच्चियां कैम्पस में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत में सबको आराधना की स्वतंत्रता है लेकिन जबरजस्ती आराधना ठीक नहीं हैं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share